जिला फुटबॉल लीग में भभुआ का धमाका, सीवों को 5-0 से रौंदा; छोटलाल और गोलू कुमार ने दिखाया दम

कैमूर जिला स्तरीय फुटबॉल लीग में भभुआ ने सीवों को 5-0 से हराया। छोटलाल यादव और गोलू कुमार के शानदार प्रदर्शन से भभुआ टीम ने दर्ज की बड़ी जीत।

Kaimur News : कैमूर जिला स्तरीय फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में गुरुवार को फुटबॉल क्लब भभुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भीम युवा फुटबॉल क्लब, सीवों को 5-0 से करारी शिकस्त दी. जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में खेले गये इस मुकाबले में शुरुआत से ही भभुआ के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला. जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का संचालन 18 अगस्त से किया जा रहा है.

पहले हाफ में छोटलाल यादव ने खोला गोल का खाता

मैच शुरू होते ही फुटबॉल क्लब भभुआ के खिलाड़ियों ने आक्रामक रणनीति के साथ खेलना शुरू किया. लगातार हमलों से सीवों की टीम पर दबाव बना रहा. इसी बीच भभुआ के स्टार खिलाड़ी छोटलाल यादव ने शानदार कला-कौशल का प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए पहला गोल दाग दिया. छोटलाल यादव जर्सी नंबर 97 में मैदान पर उतरे थे. गोल होते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गयी.

दूसरे हाफ में चार गोल, सीवों की टीम पस्त

दूसरे हाफ में भी भभुआ की टीम ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा. गोलू कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार दो गोल दागे. इसके बाद कैश ने एक और रामू ने एक गोल कर भभुआ की बढ़त को 5-0 कर दिया. सीवों की टीम ने मुकाबले में वापसी की कई कोशिशें कीं, लेकिन भभुआ के मजबूत डिफेंस और गोलकीपर को भेदने में उसके खिलाड़ी सफल नहीं हो सके.

रौशन अली रहे मुख्य रेफरी

मुकाबले में मुख्य रेफरी की भूमिका रौशन अली ने निभायी. सहायक रेफरी के रूप में कृष्णा पटेल, अशरफ अली और इम्तियाज अली ने जिम्मेदारी संभाली. मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जगजीवन स्टेडियम पहुंचे थे. दर्शकों ने पूरे मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

फुटबॉल संघ के पदाधिकारी रहे मौजूद

मुकाबले के दौरान जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सचिव निर्मल यादव, उपाध्यक्ष बिरजू पटेल, पूर्व मुखिया अरविंद चौबे, अमजद अली, मीडिया प्रभारी तुलसी पटेल, भीम यादव, जगनारायण यादव, मुकेश पटेल और अजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

बॉल के लिए आपस में जूझते खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kr pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >