कैमूर के निरबिसपुर पुल पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका समेत तीन घायल

Kaimur News : कैमूर में निरबिसपुर पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. घायलों में एक आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका, एक बाइक चालक और एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शामिल हैं. पुल के संकरे होने को हादसे का कारण बताया जा रहा है.

Kaimur News : रामपुर स्थानीय बेलांव-भभुआ पथ पर निरबिसपुर पुल के समीप गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में एक बाइक पर सवार आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका सरिता देवी और बाइक चालक सुधीर कुमार, जबकि दूसरी बाइक पर सवार प्राथमिक विद्यालय एकौनी के प्रधानाध्यापक मुना पासवान घायल हो गये.

हादसे के बाद तीनों घायलों को पीएचसी ले जाया गया

घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को निजी साधन से पीएचसी रामपुर पहुंचाया. वहां चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका सरिता देवी को हल्की चोट लगी थी, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया.

सुधीर और एचएम मुना पासवान को सदर अस्पताल रेफर किया गया

बाइक चालक सुधीर कुमार के सिर में चोट लगी है, जबकि प्राथमिक विद्यालय एकौनी के प्रधानाध्यापक मुना पासवान की रीढ़ में गंभीर चोट बतायी गयी है. दोनों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया.

Also Read : कैमूर: चांद में मजदूर यूनियन का धरना, भूमिहीनों को जमीन और मजदूरों को पेंशन समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन

भभुआ से बेलांव की ओर आ रही बाइक ने मारी टक्कर

घायल प्रधानाध्यापक मुना पासवान ने बताया कि वह अपनी बाइक से बेलांव की ओर से बसुहारी मैदान होते हुए विद्यालय एकौनी जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से यानी भभुआ की ओर से बेलांव की तरफ आ रहे एक बाइक चालक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी. हादसे में वह समेत तीन लोग घायल हो गये.

संकरा पुल होने के कारण अक्सर होते हैं हादसे

स्थानीय लोगों के अनुसार, निरबिसपुर पुल काफी संकरा है. पुल पर वाहनों को साइड देने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लोगों का कहना है कि गुरुवार को भी पुल पर साइड नहीं मिलने और तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकों के बीच टक्कर हुई.

Also Read : कैमूर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का शुभारंभ, डीएम ने दिलायी स्वच्छता शपथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजू कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >