Kaimur News : इसिया में विवाद सुलझाने गये बीडीओ पर किया हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त

थाना क्षेत्र के इसिया गांव में होली के अवसर पर शुक्रवार की रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद को सुलझाने गये प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. ग्रामीणों के हमले में बीडीओ की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी. इ

चैनपुर. थाना क्षेत्र के इसिया गांव में होली के अवसर पर शुक्रवार की रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद को सुलझाने गये प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. ग्रामीणों के हमले में बीडीओ की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी. इस हमले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए मेडिकल जांच के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इस घटना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन देते हुए 18 नामजद सहित 50 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसपर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया. थाने में आवेदन देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इसिया गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुयी है. तनाव की स्थिति विकराल रूप धारण न करें, इसे देखते हुए वह पुलिस जवानों के साथ इसिया गांव में पहुंचे. आवेदन में बताया की मौके पर पहुंचे तो देखा कि दो पक्ष लाठी डंडे लेकर आपस में मारपीट और हंगामा कर रहे हैं. काफी देर तक लोगों को समझाने बुझाने का कार्य किया गया, लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं थे. इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि वह लोग पुलिस व प्रशासन के लोगों से गाली गलौज भी कर रहे थे और भीड़ पूरी तरह उग्र थी और वह लोग हमला कर उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. उनकी गाड़ी के ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उन्हें वहां से बाहर निकाला. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मांगाये गये, पुलिस के जवानों को देख मारपीट और हंगामा कर रहे लोग इधर-उधर भागने लगे, जिन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि जिन लोगों को पकड़ा गया उनमें इसिया गांव निवासी रेखा महतो, जयप्रकाश महतो, विदेशी प्रसाद, प्रेम कुमार, दिलीप कुमार, सिंटू कुमार, राजेंद्र राम व डीजे संचालक सोनू ठाकुर शामिल है. सभी आठ लोगों को गिरफ्तार कर चैनपुर थाना लाया गया, जहां ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उनकी जांच की गयी. इस जांच के दौरान प्रेम कुमार व विदेशी प्रसाद शराब के नशे में पाये गये. थाने से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने पर भागे ग्रामीण शुक्रवार की रात इसिया गांव के होली मनाने के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुई मारपीट को सुलझाने गये बीडीओ पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसके बाद बीडीओ को वहां से जान बचाकर निकलना पड़ा, लेकिन इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. बीडीओ की गाड़ी का आगे का शीशा टूट कर चकनाचूर हो गया है. आवेदन में उन्होंने बताया है कि जान से मारने की नियत से उपद्रवियों ने उन पर लाठी-डंडा व ईंट पत्थर से हमला किया था. पुलिस बल पर भी उन लोगों ने हमला किया, तो सभी वहां से भाग कर किसी तरह जान बचायी और इसकी सूचना थाने को दी गयी, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल वहां पहुंची. उन्होंने कहा कि यदि समय पर अतिरिक्त पुलिस बल वहां नहीं पहुंचती, तो कुछ भी हो सकता था. इस हमले के दौरान उनकी सरकारी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. पुलिस बल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश द्वारा डीजे संचालक सहित 18 नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बोले थानाध्यक्ष-=- इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया. साथ ही अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस हमले में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >