Kaimur News : मोहनिया नगर पंचायत क्षेत्र में बरसात के मौसम में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर पंचायत ने विशेष अभियान शुरू किया है. कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) के निर्देश पर शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग मशीन के माध्यम से मच्छर निरोधक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है.
डेंगू और मलेरिया की रोकथाम पर जोर
बरसात के दौरान जलजमाव और नमी के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है, जिससे डेंगू, मलेरिया समेत कई संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसे ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत ने सभी वार्डों में फॉगिंग अभियान शुरू किया है, ताकि लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाया जा सके.
नगरवासियों से भी सतर्क रहने की अपील
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप अधिक हो जाता है. इसी को देखते हुए फॉगिंग मशीन के माध्यम से मच्छर निरोधक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है. उन्होंने नगरवासियों से भी अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और जलजमाव नहीं होने देने की अपील की, ताकि मच्छरों के पनपने पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.
Also Read : रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द शुरू होगी ICU और वेंटिलेटर सुविधा, विधायक ने बताया ऐतिहासिक सौगात
