सब्जी की फसल की रखवाली कर रहे वृद्ध को सांप ने काटा, हुई मौत

मकरी खोह गांव के जंगल में अपने सब्जी की फसल की निगरानी कर रहे एक 70 वर्षीय किसान को जहरीले सांप ने काट लिया

भभुआ सदर. अधौरा थाना क्षेत्र के मकरी खोह गांव के जंगल में अपने सब्जी की फसल की निगरानी कर रहे एक 70 वर्षीय किसान को जहरीले सांप ने काट लिया, यह हादसा शनिवार रात की बतायी जाती है. रात में उसके परिजन मोहनिया के एक निजी अस्पताल में ले गये, जहां तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ तो रविवार की सुबह सदर अस्पताल भभुआ ले आये, जहां चिकित्सक द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक मोहनिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी 70 वर्षीय दशरथ मल्लाह बताये जाते हैं. उनके भतीजा उमेश मल्लाह ने बताया कि उसके चाचा दशरथ मल्लाह अधौरा के मकरीखोह में बधार में सब्जी की खेती किये थे, जहां वे अपनी फसल की निगरानी कर रहे थे. इस दौरान शाम को एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो वह अपने गांव पर पिपरिया आये और परिजनों को बताया, जिसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए मोहनिया के एक निजी अस्पताल में ले गये, जहां इलाज हुआ. लेकिन, तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें रविवार की सुबह सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां सदर अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर, इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >