Kaimur News : 12वीं में मानव भारती के सभी 34 परीक्षार्थी उत्तीर्ण

गलवार को सबसे पहले सीबीएसई द्वारा 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया. 12वीं के जारी रिजल्ट में मानव भारती के सभी 34 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं

चांद. मंगलवार को सबसे पहले सीबीएसई द्वारा 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया. 12वीं के जारी रिजल्ट में मानव भारती के सभी 34 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं. साइंस में 87% अंक लाकर आदित्य कुमार विद्यालय में टॉप किया हैं. आर्ट्स में संजीवनी गुप्ता 90% अंक के साथ विद्यालय में पहले स्थान पर रही है. साइंस में दूसरे स्थान पर 86.4% अंक के साथ किसलय मिश्रा है. आर्ट्स में आंचल कुमारी 86% अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही. उत्कर्ष तिवारी 85% अंक के साथ तीसरे स्थान पर है. इसके अलावा कॉमर्स की बात करें तो प्रकृति कुमारी 82% अंक के साथ विद्यालय में टॉप किया है मानव भारती के प्राचार्य विकास कुमार ने बताया कि 34 परीक्षार्थी हमारे विद्यालय से साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में परीक्षा दी थी, जिसमें सभी परीक्षार्थी पास हुए हैं. विद्यालय प्रबंधन उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है साथ ही बच्चों को यह संदेश होगा कि वे अपने करियर को ध्यान में रखकर और कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करें, ताकि उनका भविष्य बेहतर हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >