दो बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

चांद थाना क्षेत्र के पतेरी पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

भभुआ ग्रामीण. चांद थाना क्षेत्र के पतेरी पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा शुक्रवार की सुबह 10 बजे की बतायी जाती है. घायल युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव निवासी कर्मेंद्र यादव का 20 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार बताया गया है. बताया गया है कि राकेश कुमार शुक्रवार की सुबह बाइक से उत्तर प्रदेश के इलिया बाजार जा रहा था, जहां पतेरी पुलिया के पास सामने से आ रही एक बाइक ने इसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें यह गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों द्वारा इस हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी गयी और घायल को चांद सरकारी अस्पताल भिजवा गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति देख चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक विनय तिवारी द्वारा भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है. चिकित्सक के अनुसार उसके सिर और जबड़े में गंभीर चोट लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >