एनएच-19 पर अनियंत्रित ट्रेलर पुल के नीचे गिरा, चालक व खलासी घायल

मोहनिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर परमालपुर मोड़ के पास मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया

मोहनिया (कैमूर). मोहनिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर परमालपुर मोड़ के पास मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. मोहनिया की ओर से आ रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा. हादसे में ट्रेलर चालक और खलासी घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण ट्रेलर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रेलर पुल से नीचे जा गिरा. दुर्घटना में ट्रेलर का अगला हिस्सा (इंजन) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रेलर पर लदा जनरेटर भी नीचे गिर गया है. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जानकारी के अनुसार, पिछले सोमवार को आंधी-पानी के कारण सड़क पर मिट्टी फैल गयी थी, जिसके कारण ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और पुल के नीचे गिर गया. हालांकि, वाहन चालक की जान बच गयी. लेकिन, वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गनीमत था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, क्योंकि पुल के आसपास लोग नहीं थे. यदि वहां लोग मौजूद होते, तो मौत भी हो सकती थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन के माध्यम से निकाला और अपने कब्जे में ले लिया. मोहनिया से विनोद कुमार सिंह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >