कैमूर : बिहारमें कैमूर जिले के उग्रवाद प्रभावित अधौरा थाना क्षेत्र के दुग्धा गांव के पास नक्सलियों नेसड़क निर्माण कार्य में लगे चारवाहनोंको आग के हवाले कर दिया. घटना बुधवार की देर रात की है. घटना के बारे में बतायाजाता है कि दुग्धा गांव से सटे सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार द्वारा लेबी नहीं दियेजाने पर हथियार बंद नक्सलियों ने मिट्टी तेल छिड़कर जेसीबी मशीन व ट्रैक्टरसमेतकुल चारवाहनों को जला दिया.
कुछ दिनों तक शांत रहने वालेइस इलाके में एक बार फिर नक्सलियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. जिसको लेकर इलाके के लोगों में काफी दहशत है. जानकारी के मुताबिक दर्जनों का संख्या में हथियारबंद नक्सली दस्ता जेसीबी व ट्रैक्टर मशीन जलाने से पहले वहां उपस्थित वनरक्षी सहित आठ लोगों को बंधक बनाकर मारपीट की. इसकेबाद नक्सलियों ने जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर माचिस से आग लगा दिया.
इस दौरान नक्सलियों ने वहां करीब आधे घंटे तक ताडंव मचाया. जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर को जलते छोड़कर नक्सली हवा में दर्जनों चक्र फायरिंग करते हुए जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए जंगल की ओर चले गये. जाते समय नक्सलियों ने एक पर्चा घटना स्थल पर फेंका. घटना की सूचना पर पहुंचे अधौरा थानाध्यक्ष ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
