460 पाउच शराब जब्त, धंधेबाज भागा

कुदरा : चिलबिली मौजा के सिवान से रविवार को बोरे में रखी हुई 460 पाउच देशी शराब पुलिस ने जब्त की है. धंधेबाज भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष रविशंकर ने बताया कि सूचना मिली थी कि चिलबिली के सीवान में बोरे में रख कर देशी शराब की बिक्री की जाती है. इस पर कुदरा थाने […]

कुदरा : चिलबिली मौजा के सिवान से रविवार को बोरे में रखी हुई 460 पाउच देशी शराब पुलिस ने जब्त की है. धंधेबाज भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष रविशंकर ने बताया कि सूचना मिली थी कि चिलबिली के सीवान में बोरे में रख कर देशी शराब की बिक्री की जाती है. इस पर कुदरा थाने के एसआइ नागेंद्र पासवान को छापेमारी के लिए भेजा गया. पुलिस को देख धंधेबाज भाग गये. जब्त शराब झारखंड में निर्मित है. धंधेबाज की पहचान चिलबिली के ही टेंगर बिंद के रूप में की गयी है

. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. गौरतलब है कि शुक्रवार को भी कुदरा पुलिस ने टीम बना कर भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की थी. सुनील पांडेय, कृष्णा पांडेय, रामाशीष राम की गिरफतारी भी हुई थी. 1050 पाउच देशी शराब व 24 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि कृष्णा पांडेय का टेंगर बिंद सेल्समैन है.

शराब के नशे में दो गिरफ्तार
मोहनिया नगर. थाना क्षेत्र से शराब के नशे में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अंजनी चौबे व अशोक कुमार गुप्ता दोनों खझरा निवासी को शराब के नशे में नरौरा पंप के पास से पुलिस ने गश्ती के दौरान शनिवार की रात्रि गिरफ्तार किया है. दोनों को जेल भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >