30 बोतल वाइन के साथ एक धराया, एक फरार
चांद : शनिवार की देर शाम चांद चौमुहानी पर चांद पुलिस ने एक व्यक्ति को 30 बोतल शराब के साथ गिरफ़्तार किया. जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा. थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि देर शाम को उत्तर प्रदेश से बाइक से दो व्यक्ति शराब के साथ आ रहे थे. वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति अमरेंद्र कुमार पटेल को 30 बोतल शराब के साथ गिरफ़्तार कर लिया गया. चमचम कुमार भागने में सफल रहा. दोनों सीओ गांव का है. अमरेंद्र को जेल भेज दिया गया.
