जेल में मिले चाकू-कैंची

भभुआ सदर : बुधवार अहले सुबह भभुआ मंडल कारा में छापामारी की गयी. इसमें जेल के अंदर से चाकू, कैंची सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये. मंडलकारा में सुबह 3:30 बजे से 4:50 बजे तक चले छापेमारी अभियान का नेतृत्व एएसपी जगन्नाथ रेड‍्डी और भभुआ एसडीओ ललन प्रसाद ने किया. नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार […]

भभुआ सदर : बुधवार अहले सुबह भभुआ मंडल कारा में छापामारी की गयी. इसमें जेल के अंदर से चाकू, कैंची सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये. मंडलकारा में सुबह 3:30 बजे से 4:50 बजे तक चले छापेमारी अभियान का नेतृत्व एएसपी जगन्नाथ रेड‍्डी और भभुआ एसडीओ ललन प्रसाद ने किया.
नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सोनहन थानाध्यक्ष गुफरान अहमद, भगवानपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, चैनपुर थानाध्यक्ष अभय कुमार और रामपुर थानाध्यक्ष सुदामा कुमार सिंह सहित पुलिस लाइन के महिला व पुरुष जवानों भी मौजूद थे. छापामारी से जेल परिसर में हड़कंप मच गया. अधिकारियों के साथ जेल में घुसे जवानों द्वारा सभी कैदी बैरेकों की तलाशी ली गयी. कैदियों के कमरे और बाहरी परिसर से चाकू, कैंची, चापाकल का लोहा सहित खैनी, बीड़ी व तंबाकू बरामद किये गये. सोमवार को भी सर्च अभियान चला कर तीन मोबाइल सेट और तीन चाकू बरामद किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >