महावीर मंदिर में घुसा पानी, श्रद्धालु परेशान

रामगढ़ : डहरक रोड स्थित महावीर मंदिर में लबालब पानी भरा हुआ है. इससे लोगों को पूजा-अर्चना करने में परेशानी हुई. मंदिर तीनों तरफ से पानी से घिरा हुआ है. बाजार में हनुमान जी का एक ही मंदिर होने के चलते यहां भीड़ उमड़ती है. प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना […]

रामगढ़ : डहरक रोड स्थित महावीर मंदिर में लबालब पानी भरा हुआ है. इससे लोगों को पूजा-अर्चना करने में परेशानी हुई. मंदिर तीनों तरफ से पानी से घिरा हुआ है. बाजार में हनुमान जी का एक ही मंदिर होने के चलते यहां भीड़ उमड़ती है. प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है. बड़ा तालाब से ओवर फ्लो होकर निकले पानी ने मंदिर परिसर को घेर लिया है. पूर्वी छोर पर स्थित सड़क के किनारे कई दुकानों में भी पानी प्रवेश कर गया है. आसपास रहने वाले पंकज कुमार सिंह, वकील सिंह, अख्तर अंसारी, कुर्बान हासमी, बंगाली ठठेरा आदि ने बताया कि पानी से बदबू आ रही है. इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >