वन भूमि अधिग्रहण मामले में एक की हुई गिरफ्तारी

जमीन का कर रहा था समतलीकरण भभुआ शहर : भगवानपुर के मकरीखोह के जंगल में एक व्यक्ति द्वारा जेसीबी से वन विभाग की जमीन को समतल किया जा रहा था. वन विभाग के ट्रैकरों द्वारा देखे जाने पर उसकी सूचना वनरक्षी सहित वन विभाग के अधिकारियों को दी गयी. इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया […]

जमीन का कर रहा था समतलीकरण
भभुआ शहर : भगवानपुर के मकरीखोह के जंगल में एक व्यक्ति द्वारा जेसीबी से वन विभाग की जमीन को समतल किया जा रहा था. वन विभाग के ट्रैकरों द्वारा देखे जाने पर उसकी सूचना वनरक्षी सहित वन विभाग के अधिकारियों को दी गयी. इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया लेकिन जेसीबी का चालक फरार हो गया.
सोमवार की शाम वन विभाग के ट्रैकर वन क्षेत्रों का मुआयना कर रहे थे. उसी समय अभिमन्यु यादव पिता अर्जुन यादव मकरीखोह द्वारा जेसीबी से वन की जमीन समतल करायी जा रही थी. वनरक्षी ऋषि कुमार सहित रेंजर शशिभूषण प्रसाद मौके पर पहुंचे व उसे पकड़ लिया. अिधकािरयों ने कहा िक वन विभाग की जमीन का अिधग्रहण करना गैरकानूनी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >