सिपाही से बाइक व जेवरात लूटे

कैमूर एसपी ऑफिस में कार्यरत है परमानंद पत्नी के साथ छठ करने जा रहा था ससुराल रामगढ़ : कैमूर के एसपी ऑफिस में कार्यरत सिपाही परमानंद यादव व उसकी पत्नी से रामगढ़ थाना क्षेत्र के खोरहरा नहर के पास लूटेरों ने बाइक एवं जेवरात लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूटेरों ने उक्त थाना […]

कैमूर एसपी ऑफिस में कार्यरत है परमानंद

पत्नी के साथ छठ करने जा रहा था ससुराल
रामगढ़ : कैमूर के एसपी ऑफिस में कार्यरत सिपाही परमानंद यादव व उसकी पत्नी से रामगढ़ थाना क्षेत्र के खोरहरा नहर के पास लूटेरों ने बाइक एवं जेवरात लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूटेरों ने उक्त थाना क्षेत्र के खोरहरा नहर के पास उसकी बाइक एवं उसकी पत्नी के शरीर पहने जेवरात को हथियार के बल पर लूट लिया. उक्त सिपाही अपनी पत्नी के साथ छठ में अपने ससुराल रामगढ़ के हीं नोनार गांव जा रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार परमानंद यादव भभुआ एसपी ऑफिस में कार्य करता है. शनिवार को वह पत्नी के साथ बाइक से नोनार जा रहा था. वह रामगढ़ के जलदहां गांव का रहनेवाला है.
खोरहरा नहर के पास पहले से घात लगाये लूटेरों ने सिपाही की बाइक लूट ली. उसके बाद उसके पत्नी द्वारा पहने गये सारे गहने को भी लूट लिया और लूटी गयी बाइक के साथ फरार हो गये. सिपाही ने अपने साथ हुई लूट की घटना की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी. एसपी ने बताया कि लूट की घटना के बाद से लगातार रामगढ़,
नुआंव थाने लूटेरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. लूटकांड के उद‍्भेदन के लिए एसडीपीओ मोहनिया मनोज राम के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गयी है. मोहनिया एसडीपीओ ने बताया है कि लूटकांड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं. गैंग की पहचान भी कर ली गयी है. जल्द ही लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >