छठ घाटों पर पटाखे छोड़ने पर रहेगी पाबंदी

निर्देश. पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी पुख्ता, घाटों पर तैनात रहेंगे गोताखोर व पुलिस बल भभुआ सदर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन काफी मुस्तैद दिख रहा है. वरीय अधिकारी लगातार छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में डीएम राजेश्वर प्रसाद […]

निर्देश. पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी पुख्ता, घाटों पर तैनात रहेंगे गोताखोर व पुलिस बल
भभुआ सदर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन काफी मुस्तैद दिख रहा है. वरीय अधिकारी लगातार छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह व एसपी हरप्रीत कौर ने सभी बीडीओ और थानाध्यक्षों के साथ एक संयुक्त बैठक कर पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतू आवश्यक दिशा निर्देश दिया. डीएम ने सभी बीडीओ को प्रखंड मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाये जाने की बात कही. खतरनाक छठ घाटों पर बैरिकेडिंग व लाल कपड़ा लगाये जाने का निर्देश दिया.
पूजा समितियों के साथ भी आवश्यक बैठक कर उनसे समन्वय बना कर छठ पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का निर्देश दिया. एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतू कई जरूरी निर्देश दिये पूजा को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में पूजा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की नियुक्ति की जायेगी. खतरनाक घाटों पर गोताखोर भी तैनात रहेंगे.
थानाध्यक्षों को मिली जिम्मेवारी
छठ पूजा के दौरान घाटों पर इस बार पटाखा छोड़ने पर पाबंदी लगा दी गयी है. एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को इस पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है. भभुआ, मोहनिया, कुदरा, दुर्गावती और भगवानपुर आदि में जगहों में जहां भीड़ ज्यादा होने की संभावना है. वहां ट्रैफिक रेगुलेट करने हेतू आवश्यक दिशा निर्देश दिया. छह और सात नवंबर को पूजा को ले विशेष भीड़ को देखते हुए सीआरपीएफ के जवान भी मोरचा संभालेंगे. गांवों में चौकीदारों और एसपीओ को भी विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतू जिम्मेवारियां सौंपी गयी हैं.
स्वयंसेवकों को िदये जायेंगे पहचानपत्र
पूजा के दौरान स्वयंसेवकों को आइकार्ड जारी करने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया गया है. डीएम ने सभी बीडीओ और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि पूजा के दौरान लगातार घाटों का निरीक्षण करते रहें और पूजा समितियों से समन्वय बनाये रखें. जाल की व्यवस्था व गोताखोरों व समिति के सदस्यों के मोबाइल नंबर अपने पास रखेंगे. पूजा को लेकर कुल 114 प्वाइंट चिन्ह्रित किये गये हैं.
अधिकारियों व पुलिस कर्मियों की छुट‍्टियां रद‍्द कर दी गयी हैं. मौके पर एएसपी जगन्नाथ रेड‍्डी, डीआरडीए निदेशक रवींद्र कुमार, एएसपी अभियान राजीव रंजन, डीएसपी मुख्यालय दिलीप कुमार झा, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार सामाजिक सुरक्षा निदेशक दुष्यंत कुमार भभुआ और मोहनिया एसडीओ सहित सभी बीडीओ और थानाध्यक्ष मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >