ट्रक ने भेंड़ों को कुचला, सड़क जाम

मोहनिया शहर : स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच टू पर कुर्रा व सरदासपुर गांव के समीप मंगलवार की दोपहर तेज गति से जा रहे ट्रक ने 25 भेड़ों को कुचल दिया. इससे सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इससे नाराज ग्रामीणों ने मुआवजा को लेकर एनएच टू के दोनों लेनों को दो घंटे […]

मोहनिया शहर : स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच टू पर कुर्रा व सरदासपुर गांव के समीप मंगलवार की दोपहर तेज गति से जा रहे ट्रक ने 25 भेड़ों को कुचल दिया. इससे सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इससे नाराज ग्रामीणों ने मुआवजा को लेकर एनएच टू के दोनों लेनों को दो घंटे तक जाम रखा. इसके बाद सूचना पर पहुंचे मोहनिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार के काफी समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर एक बजे एनएच सड़क के दक्षिण की ओर से दुर्गावती थाना के पचलिखी गांव निवासी राजदेव पाल भेड़ों को पार करा रहे थे कि इतने में दुर्गावती की ओर से आ रहे तेज गति से अज्ञात ट्रक ने 25 भेड़ों को रौंद दिया. इसके बाद वह भाग गया. इस घटना को देखते हुए भेड़ पालक हैरान हो गया.
पूरा सड़क खून से लथपथ हो गया. भेड़ पालक का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. जिसे स्थानीय लोग देख काफी दुखी हुए. नाराज लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए मुआवजा की मांग को लेकर दो घंटों तक सड़क को जाम कर दिया. पीड़ित को मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है. इसके बाद लोगों ने जाम हटाया. भेड़ों की मौत से भेड़ पालक को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >