स्कूल का निरीक्षण नहीं करने पर कार्रवाई को रहें तैयार

कछुए की चाल से चल रही निर्मल पंचायत योजना भभुआ शहर : सरकार द्वारा दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर पंचायतों को निर्मल बनाने के उदेश्य से जिला प्रशासन द्वारा कुल 26 पंचायतों को चयनित किया गया था. इसमें सदर प्रखंड के तीन पंचायत मोकरी, अखलासपुर और मिरियां का चयन किया गया था. […]

कछुए की चाल से चल रही निर्मल पंचायत योजना
भभुआ शहर : सरकार द्वारा दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर पंचायतों को निर्मल बनाने के उदेश्य से जिला प्रशासन द्वारा कुल 26 पंचायतों को चयनित किया गया था.
इसमें सदर प्रखंड के तीन पंचायत मोकरी, अखलासपुर और मिरियां का चयन किया गया था. इस योजना के तहत पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने की सरकार की योजना है. लेकिन यह योजना कहीं शुरू हुई है तो, लाभुक शौचालय बना प्रोत्साहन राशि का बाट जोह रहे हैं. कहीं यह योजना शुरू ही नहीं हुई है.
गौरतलब है कि योजना के प्रारंभ हुए एक माह बीत जाने के बाद अभी तक यह योजना धरातल पर 10 प्रतिशत भी नहीं उतर पायी है. पंचायतों में इस योजना को लेकर लोगों को जागरूक करने की बात तो अधिकारियों के द्वारा कही जाती है लेकिन अभी तक इस योजना का हश्र यह है कि सदर प्रखंड के चयनित पंचायतों में मोकरी में अबतक 15 घरों में शौचालय बन पायें है वही जिन घरों में शौचालय बन पायें है उनके गृहस्वामी शौचालय के प्रोत्साहन
राशि को लिये पंचायत के मुखिया से लेकर प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगा रहे है.वहीं मिरियां पंचायत में यह योजना शुरू तो हुई है लेकिन विभाग के प्राप्त आंकड़े के अनुसार अबतक 21 घरों में शौचालय बनाने का काम शुरू हुआ है जो कि अर्द्धनिर्मित है. अखलासपुर पंचायत में अभी यह योजना शुरू ही नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >