छठ घाट जानेवाले रास्ते पर बह रहा गंदा पानी

कीचड़ से लथपथ हुई सड़क रामपुर : प्रखंड के दुर्गावती नदी के किनारे बसा सबार गांव के छठ घाट जाने वाले मुख्य पथ में घरों का गंदा पानी बह रहा है. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस स्थिति में छठ व्रतियों को गंदा पानी से होकर जाना पड़ेगा. छठ महापर्व […]

कीचड़ से लथपथ हुई सड़क

रामपुर : प्रखंड के दुर्गावती नदी के किनारे बसा सबार गांव के छठ घाट जाने वाले मुख्य पथ में घरों का गंदा पानी बह रहा है. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस स्थिति में छठ व्रतियों को गंदा पानी से होकर जाना पड़ेगा. छठ महापर्व में सिर्फ एक सप्ताह का समय है. ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है. इसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है. बावजूद जनप्रतिनिधि या अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है.
सबार गढ़ दुर्गावती नदी छठ घाट पर सबार, पांडेयपुर, झाली, बहेरी, मझियांव गांव की छठ व्रती महिलाएं छठ करने के लिए आती हैं. प्रत्येक वर्ष आस्था के लोक पर्व पर बगल के गांव के सैकड़ों महिला छठ व्रती उक्त छठ घाट पर पहुंच कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं. ग्रामीण सोनू सिंह, राजेश सिंह ने बताया कि दुर्गावती नदी के पश्चिम किनारे सबार, पांडेयपुर, झाली आदि गांवों की छठ व्रती रोहतास के चेनारी, बनौली, पेवंदी आदि गांव से आती हैं. मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि छठ से पूर्व घाट वाले पथ की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >