एसबीपी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने सामान जला जताया विरोध
भभुआ नगर : चीन में निर्मित वस्तुओं का बड़ा बाजार भारत है लेकिन, इस दीपावाली चाइनीज वस्तुओं के डिमांड में तेजी से गिरावट आयी है. हर वर्ग इन वस्तुओं का विरोध कर रहा है. लोगों को चाइनीज वस्तुओं को नहीं खरीदने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है.
इसी क्रम में शहर में भी चाइनीज वस्तुओं का विरोध करने में युवा वर्ग सबसे आगे दिख रहा है. गुरुवार को शहर के एसबीपी कॉलेज के छात्रों ने छात्र नेता विवेकानंद पटेल के नेतृत्व में कॉलेज के मुख्य गेट पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने चाइनीज वस्तुओं को जला कर अपना विरोध जताया.
इसके अलावा छात्रों ने यह संकल्प लिया कि चाइनीज वस्तुओं को नहीं खरीदना है. चाइनीज वस्तुओं की घटिया क्वालिटी के विषय में लोगों को भी जागरूक किया जायेगा. कॉलेज के सभी स्टूडेंट्स ने इसका पुरजोर समर्थन किया. इस मौके पर शुभम तिवारी, राकेश कुमार, जितेंद्र प्रसाद, बिट्टू जायसवाल आदि मौजूद रहे.
