भभुआ सदर : पेट्रोल पंपों में तेल कंपनियों द्वारा चार अक्तूबर को अद्योलिखित वृद्धि कर दिये जाने से पेट्रोल पंप डीलरों में उबाल है. पेट्रोल में जहां 12 पैसा प्रति लीटर व डीजल में आठ पैसा प्रति लीटर वृद्धि कर दिये जाने से डीलर इसे सरकार की मनमानी मान रहे हैं. इसको लेकर ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्रवान पर चरणबद्ध आंदोलन करने का फैसला लिया गया है.
इसके तहत पांच सूत्री मांगों के लिए बुधवार शाम 7:15 बजे से 7:30 बजे तक शहर के सभी पेट्रोल पंप बंद रहे. पेट्रोल पंप संचालक चंद्रप्रकाश आर्य ने बताया कि अगर पेट्रोलियम कंपनियों ने फिर भी मांगों को पूरा नहीं किया तो 26 अक्तूबर को पेट्रोल पंपों के पूरे दिन की हड़ताल रहेगी. उसके बाद भी अगर हमलोगों की मांगे नहीं मानी गयी तो तीन नवंबर को तेल कंपनियों से पेट्रोल, डीजल नहीं खरीदेंगे और अगले चरण में 15 नवंबर को न तो पेट्रोल डीजल की खरीदी की जायेगी और न ही बिक्री होगी.
