शहर से सांड़ों को बाहर करने में लगे पांच घंटे

प्रभात खबर में खबर छपने के बाद डीएम व एसपी ने उठाया कदम भभुआ कार्यालय : आखिरकार भभुआ शाहरवासियों को सांड़ों के आतंक से गुरुवार राहत मिल ही गयी. लगभग एक साल से साड़ों का आतंक झेल रहे भभुआ के लोगों ने तब राहत की सांस ली जब डीएम व एसपी के आदेश पर नगर […]

प्रभात खबर में खबर छपने के बाद डीएम व एसपी ने उठाया कदम
भभुआ कार्यालय : आखिरकार भभुआ शाहरवासियों को सांड़ों के आतंक से गुरुवार राहत मिल ही गयी. लगभग एक साल से साड़ों का आतंक झेल रहे भभुआ के लोगों ने तब राहत की सांस ली जब डीएम व एसपी के आदेश पर नगर परिषद, वन विभाग, पुलिस व पशुपालन विभाग ने संयुक्त रूप शहर में विभिन्न चौक-चौराहों पर अपना कब्जा जमाये 19 साड़ों को अभियान के तहत पकड़ कर शहर के जगदहवां डैम के पास छोड़ दिया.
दरअसल शहर के हृदयस्थली कहे जानेवाले एकता चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों व मुख्य सड़क पर दर्जनों की संख्या में सांड़ अपना कब्जा जमाये हुए थे. आये दिन राहगीरों को अपना शिकार बना रहे थे. हालिया दिनों में ये सांड़ कई लोगों को जख्मी कर चुके थे, जिनका अभी भी इलाज चल रहा है. इन साड़ों के आतंक का मामला कई बार शांति समिति सहित व अन्य बैठकों में उठायी गयी थी लेकिन, नगर परिषद या अन्य किसी विभाग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
इस मामले को प्रभात खबर द्वारा प्रमुखता से छापे जाने के तुरंत बाद एसपी ने उक्त मामले पर संज्ञान लेते हुए सांड़ों के आतंक को गंभीरता एवं त्योहारों में हादसे की आशंका से डीएम को अवगत कराया. डीएम ने इस मामले पर तत्काल नगर परिषद, वन विभाग, पशुपालन विभाग व पुलिस विभाग की बैठक बुलायी. इसमें डीएम व एसपी ने उक्त चारों विभाग को संयुक्त रूप से सांड़ों के खिलाफ अभियान चला उन्हें पकड़कर शहर से बाहर जंगल में छोड़ने का आदेश दिया. गुरुवार को पांच बजे सुबह से चारों विभाग के अधिकारी सांड़ों को पकड़ने के लिए पशुओं को पकड़ने में एक्सपर्ट लोगों के साथ भभुआ की सड़कों पर उतर गये. सांड़ों को पकड़ने में एक्सपर्ट लोग लगभग पांच घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद 19 सांड़ों को पकड़ा. जिसे गर्ल्स हाईस्कूल में लगे पिकअप गाड़ी पर लादा गया एक सांड़ को काबू करने में पशुपालन विभाग व पशुओं को पकड़ने के एक्सपार्ट लोंगो के पसीने छूट गये. तब जाकर किसी तरह से सांड़ पर काबू पाया गया.
अिधकारियों को झेलना पड़ा विरोध : शहर से पकड़े गये आवारा पशुओं को निर्धारित जगह में छोड़े जाने में जिला प्रशासन को काफी फजीहत झेलनी पड़ी. स्थानीय लोगों के विरोध की वजह से पशुओं को जगदहवां डैम के पास वन विभाग द्वारा छोड़ दिया गया. पशुओं को सबसे पहले रामपुर के भीतरीबांध ले जाया गया जहां इन्हें छोड़े जाने की योजना थी लेकिन, स्थानीय लोगों के विरोध की वजह से पशुओं से लदे पिकअप को फिर भगवानपुर लाया गया लेकिन, वहां भी लोगों के विरोध के कारण पशुओं को नहीं छोड़ा जा सका. जिला प्रशासन व स्थानीय पुलिस भी इस मामले में कुछ नहीं कर सकी. इसके बाद वन विभाग ने सभी पशुओं को जगदहवां डैम के समीप छोड़ दिया गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >