धर्मराज के खिलाफ मोहनिया में भी दर्ज है डकैती का मामला
मोहनिया शहर : दसौती गांव निवासी ढोंगी बाबा धर्मराज गौड़ डकैती करते-करते बाबा बन गया. वह डकैती सहित कई मामले में तीन बार जेल जा चुका है. उसके खिलाफ मोहनिया थाने में भी 1993 में डकैती का केस दर्ज किया गया था. इसमें वह जेल भी जा चुका है. इसके अलावा उसपर कई मामले हैं.
डीएसपी मनोज राम ने बताया कि भोले-भाले लोंगो को इलाज के नाम पर ठगा करता था. महिलाओं से छेड़खानी करने की भी शिकायत पुलिस को मिली थी. घर पर ही दुकानों की फर्जी रसीद भी उसने रखी थी. लोगों को ठगने के लिए व ज्यादा रकम की बिल बनाकर देता था. लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे छह अक्तूबर को गिरफ्फ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
छापेमारी के दौरान बरामद हुए पांच रंग में रंगे नरमुंडों के सहारे ही वह लोगों की झाड़फूंक करता था. जब उससे पूछा गया कि नरमुंड कहां से लाये तो, उसने बताया कि जमनिया मरघट से लाये हैं. यह अक्सर रात्रि में ही पूजा के नाम पर लोगों को अपने काली स्थान के पास बने आश्रम में बुलाता था.
