कैमूर : बिहार में शराबबंदी के नये कानून के बाद भी शराब की तस्करी धड़ल्ले से जारी है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जिले में अवैध शराब से लदे एक ट्रक को एक्साइज विभाग ने अपने कब्जे में लिया है. बताया जा रहा है कि विभाग ने 18 लाख मूल्य से ज्यादा का शराब बरामद किया है. एक्साइज विभाग के पहुंचने पर 255 कार्टून शराब छोड़कर चालक फरार हो गया.
जिले के उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी दी है कि एनएच-2 पर वाहनों की जांच के दौरान एक ट्रक जब्त किया गया. ट्रक में जो शराब लदा था वह हरियाणा से बिहार लाया जा रहा था. ट्रक में चार अलग-अलग ब्रांड का 255 कार्टून विदेशी शराब लदा था. बताया जा रहा है कि उसका बाजार मूल्य 18 लाख रुपये बताया जा रहा है. बिहार के यूपी से सटे जिलों में लगातार शराब बरामद हो रही है. कैमूर भी उत्तर प्रदेश का सीमावर्ती जिला है.
