राजेंद्र सरोवर के पास वृद्ध का शव मिला

गंवई मुहल्ले में थी ससुराल भभुआ सदर : शहर के राजेंद्र सरोवर पर बुधवार की सुबह संदिग्धावस्था में एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया गया है. वृद्ध चैनपुर थाना क्षेत्र के इसियां गांव निवासी लटूरी सिंह बताया जाते हैं. सुबह घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब लोग टहलने के लिए राजेंद्र सरोवर […]

गंवई मुहल्ले में थी ससुराल
भभुआ सदर : शहर के राजेंद्र सरोवर पर बुधवार की सुबह संदिग्धावस्था में एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया गया है. वृद्ध चैनपुर थाना क्षेत्र के इसियां गांव निवासी लटूरी सिंह बताया जाते हैं.
सुबह घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब लोग टहलने के लिए राजेंद्र सरोवर पर निकले हुए थे. वहां सीढ़ियों पर सोये वृद्ध को लोगों ने उठाने का प्रयास किया, तब पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है. इसके बाद टहलने वालों ने शोर मचाया तब लोग जुटे तब जा कर मृतक वृद्ध की पहचान हो सकी.
वृद्ध के ससुराल गंवई मुहल्ले से भी परिजन पहुंचे थे. हृदयगति रूकने से मौत हो जाने को मान उसके शव को लेकर इसियां गांव चले गये. मृत वृद्ध के परिजनों का कहना था कि वृद्ध अक्सर कभी अपनी बेटी के यहां तो कभी और कहीं घूमते रहते था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >