कैमूर की अनु को कुश्ती में मिला तीसरा स्थान

रामगढ़ में दो दिवसीय राज्यस्तरीय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का समापन रामगढ़ : स्थानीय देवहलियां हाइस्कूल के मैदान में दो दिवसीय 61वीं सीनियर बिहार राज्य पुरुष फ्री स्टाइल ग्रिकोरोमन व 19वीं महिला कुश्ती के समापन के दौरान कई पहलवानों ने अपने वजनों भर में जीत हासिल कर बाजी मारी. 98 किलो भर में प्रथम स्थान […]

रामगढ़ में दो दिवसीय राज्यस्तरीय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का समापन

रामगढ़ : स्थानीय देवहलियां हाइस्कूल के मैदान में दो दिवसीय 61वीं सीनियर बिहार राज्य पुरुष फ्री स्टाइल ग्रिकोरोमन व 19वीं महिला कुश्ती के समापन के दौरान कई पहलवानों ने अपने वजनों भर में जीत हासिल कर बाजी मारी.

98 किलो भर में प्रथम स्थान राजेश कुमार (पटना), दूसरा स्थान रवि शंकर (पटना) व तीसरा स्थान रितेश कुमार (गोपालगंज) को मिला. 30 किलो में रोशन नट को प्रथम (पटना), दूसरा स्थान आकाश हैदर (पटना) को मिला. 48 किलो बालिका वर्ग में उजाला कुमारी को प्रथम (पटना) काजल कुमारी को दूसरा स्थान, तीसरा स्थान कैमूर की अन्नु गुप्ता व पटना की नीतू कुमारी को मिला़ 53 केजी में प्रथम स्थान खाथिल शर्मा व दूसरा स्थान रीमा शर्मा को मिला. 55 केजी में प्रियंका कुमारी (पटना) 58 केजी में प्रथम स्थान रागिनी कुमारी (गोपालगंज) 63 किलो में प्रथम स्थान शेख जरीना (सीवान), 60 केजी में प्रथम स्थान शेख (सीवान).

48 केजी में उजाला कुमारी (पटना). 53 केजी में प्रथम स्थान खाथिल शर्मा (गोपालगंज). 55 केजी में प्रथम स्थान प्रियंका कुमारी (पटना). 58 केजी में प्रथम स्थान रागिनी कुमारी (गोपालगंज). 57 केजी प्रथम स्थान भगवान यादव (कैमूर). 61 केजी में बेतिया जिले के दीलराज. 65 केजी प्रथम स्थान दिनेश यादव (बेतिया). 70 केजी में प्रथम विपिन सह 74 केजी में लुकेश कुमार (बेतिया) 86 किलो में प्रथम मृत्युंजय यादव (बेतिया) 97 केजी में विजय यादव प्रथम (पटना सचिवालय), 25 केजी में साकेत रौशन प्रथम स्थान (पटना).

59 केजी में प्रथम स्थान रंजित यादव (बांका). 66 केजी में प्रथम स्थान रज्जू सिंह यादव (कैमूर). 71 किलो में कृष्णकांत यादव प्रथम स्थान (कैमूर). 75 केजी में मंजीत यादव प्रथम स्थान (बेतिया). 85 केजी में धर्मज्ञ राज प्रथम स्थान (पटना). इस मौके पर विधायक अशोक सिंह ने विजेता पहलवानों को कप व मैडल देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >