ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट

सोमवार सुबह नगर पर्षद के ट्रैक्टर चालक को कुछ लोगों ने गांव से नप कार्यालय आने के दौरान मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दतियांव निवासी चालक गुड‍्डू सिंह पिता बाला सिंह सुबह पांच बजे गांव से नप कार्यालय आ रहा था. इसी दौरान गांव के मुहाने पर गांव के ही बुचुन राम, […]

सोमवार सुबह नगर पर्षद के ट्रैक्टर चालक को कुछ लोगों ने गांव से नप कार्यालय आने के दौरान मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दतियांव निवासी चालक गुड‍्डू सिंह पिता बाला सिंह सुबह पांच बजे गांव से नप कार्यालय आ रहा था. इसी दौरान गांव के मुहाने पर गांव के ही बुचुन राम, भीरु राम व चतुर राम ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले. चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. उसने बताया कि रविवार को धान काटने के के दौरान दोनों में विवाद हुआ था. नगर थाने में उन्होंने आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >