एटीएम कार्ड बदल कर निकाल लिये 30 हजार

भभुआ सदर. भभुआ के ब्लॉक मोड़ स्थित एेक्सिस बैंक के एटीएम के समीप एटीएम कार्ड बदल कर 30 हजार रुपये गायब करने का मामला सामने आया है. पीड़ित व्यक्ति शहर के सटे गोड़हन गांव के रवींद्र नाथ पांडेय बताये जाते हैं. एक अक्तूबर को रवींद्र नाथ ने अपने बेटे राहुल को एटीएम से पैसे निकालने […]

भभुआ सदर. भभुआ के ब्लॉक मोड़ स्थित एेक्सिस बैंक के एटीएम के समीप एटीएम कार्ड बदल कर 30 हजार रुपये गायब करने का मामला सामने आया है. पीड़ित व्यक्ति शहर के सटे गोड़हन गांव के रवींद्र नाथ पांडेय बताये जाते हैं. एक अक्तूबर को रवींद्र नाथ ने अपने बेटे राहुल को एटीएम से पैसे निकालने के लिए भभुआ भेजा था. बेटा भभुआ के ब्लॉक मोड़ स्थित एेक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने की जुगत में लगा ही था कि इतने में एक अनजान व्यक्ति आया और बताया कि एटीएम काम नहीं कर रहा और उसके हाथ से कार्ड ले लिया. इसी दरम्यान उक्त युवक ने मौका देख एटीएम बदलकर दूसरा कार्ड दे दिया.
थोड़ी देर बाद उनके खाते से 30 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया. इस घटना के बाद पीड़ित रवींद्रनाथ पांडेय द्वारा नगर थाने में आवेदन देकर मामले पर कारवाई की मांग की है. गौरतलब है कि दुर्गापूजा व दीपावली होने के चलते लोग त्योहारी मूड़ में हैं. दूसरी तरफ उचक्के व झपटमार गिरोह के अपराधियों की नजरें एटीएम व विभिन्न बैंकों पर लगी हैं. लोग त्योहार मनाने के लिये खरीदारी करने को एटीएम व बैंकों से रुपये निकालने में मशगुल होंगे तो, अपराधी छीनने की फिराक में रहते हैं़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >