जमानत के लिए जिला जज को किया फर्जी कॉल

जिला जज शैलेंद्र सिंह ने भभुआ थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी हाइकोर्ट के जज के नाम का लिया सहारा भभुआ सदर : भभुआ के जिला जज शैलेंद्र सिंह को हाइकोर्ट के जज राकेश कुमार के नाम पर फर्जी कॉल कर जमानत के लिए पड़े एक आवेदन में मदद करने की बात कही गयी. जिला जज […]

जिला जज शैलेंद्र सिंह ने भभुआ थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

हाइकोर्ट के जज के नाम का लिया सहारा
भभुआ सदर : भभुआ के जिला जज शैलेंद्र सिंह को हाइकोर्ट के जज राकेश कुमार के नाम पर फर्जी कॉल कर जमानत के लिए पड़े एक आवेदन में मदद करने की बात कही गयी. जिला जज को उक्त कॉल पर शक हुआ, तो उन्होंने इसकी पड़ताल शुरू की. उन्होंने हाइकोर्ट के जज राकेश कुमार से बात की, तो पता चला कि उनके नाम पर किसी अन्य व्यक्ति ने फर्जी कॉल कर जिला जज के साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश की है. जिला जज शैलेंद्र सिंह द्वारा भभुआ थाने में दर्ज करायी गयी.
प्राथमिकी के मुताबिक, विगत 27 सितंबर को सुबह सवा आठ बजे उनके आवास के लैंडलाइन फोन पर एक कॉल आया. कहा गया कि आपसे जज साहब बात करना चाहते हैं. इसके बाद किसी दूसरे अंजान आदमी को फोन दे दिया गया. फोन लेनेवाले व्यक्ति ने सबसे पहले अपना परिचय बताते हुए कहा कि पटना हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति श्री राकेश कुमार बोल रहा हूं. आपके यहां जमानत के लिए आवेदन दिया गया है. इसमें वादी को मदद करना है. वादी का नाम मुकेश कुमार और श्याम सुंदर सिंह चौधरी है. उनका एंटी सिपेटरी बेल पिटीशन नंबर 1040/2016 है. इसकी सुनवाई आपके कोर्ट में आज यानी 27.09.16 को होनी है.
जिला जज को उक्त फोन कॉल पर बातचीत के दौरान संदेह उत्पन्न होने पर उन्होंने अपने नाजिर को बुलाया और कॉल डिटेल्स के लिए बीएसएनएल के दफ्तर भेजा. 29 सितंबर को देर शाम साढ़े आठ बजे पटना हाइकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति राकेश कुमार ने फोन किया, तो जहां उन्होंने इस तरह के किसी कॉल से इनकार किया, वहीं आश्चर्य चकित भी हुए और तत्काल जिला जज को कानूनी कार्रवाई करने को कहा.
जिला जज को जब इसकी पुष्टि हो गयी, तो उक्त कॉल किसी फर्जी व्यक्ति द्वारा हाइकोर्ट के जज के नाम पर किया गया है, तो उन्होंने तत्काल इसकी प्राथमिकी भभुआ थाने में दर्ज करायी. मामले की जांच एएसपी भभुआ जगन्नाथ रेड्डी द्वारा की जा रही है. उन्होंने कहा कि धारा 419, 420 व 353 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि उक्त व्यक्ति का पता लगाने के लिए फोन कॉल डिटेल्स निकाले जा रहे हैं. जल्द ही उक्त व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >