ट्रेन से उतार कर युवक को पीटा

कुदरा/पुसौली : घटाव गांव के शिवकुमार सिंह को शनिवार को सुबह कुदरा पीएनबी के पास असामाजिक तत्वों ने पीट दिया. इससे वह घायल हो गया है. उसका इलाज कुदरा के पीएचसी में चल रहा है. पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया. इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. जानकारी के अनुसार शिवकुमार […]

कुदरा/पुसौली : घटाव गांव के शिवकुमार सिंह को शनिवार को सुबह कुदरा पीएनबी के पास असामाजिक तत्वों ने पीट दिया. इससे वह घायल हो गया है. उसका इलाज कुदरा के पीएचसी में चल रहा है. पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया. इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. जानकारी के अनुसार शिवकुमार सिंह का पोता मनीष से कुदरा के युवकों ने मारपीट की थी. बदले की भावना से घटना को अंजाम दिया गया है. मनीष कोचिंग करने ट्रेन से सासाराम जा रहा था. उसी समय कुदरा में लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी. थानाध्यक्ष रविशंकर ने बताया कि रेल थाना में मामला दर्ज किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >