स्कूलों में शौचालयों को कल तक करें चकाचक

दो अक्तूबर को सभी स्कूल निकालेंगे प्रभातफेरी, डीइओ ने दिया आदेश भभुआ नगर : स्वच्छता मिशन की झाड़ू अब गांव-गांव में चलेगी. इससे स्कूल भी अछूते नहीं रहेंगे. मिशन स्वच्छता के तहत फोकस में स्कूलों के शौचालय रहेंगे शौचालयों में स्वच्छता के लिए पानी की व्यवस्था भी जरूरी है. लिहाजा स्कूलों में जलस्त्रोतों का भी […]

दो अक्तूबर को सभी स्कूल निकालेंगे प्रभातफेरी, डीइओ ने दिया आदेश
भभुआ नगर : स्वच्छता मिशन की झाड़ू अब गांव-गांव में चलेगी. इससे स्कूल भी अछूते नहीं रहेंगे. मिशन स्वच्छता के तहत फोकस में स्कूलों के शौचालय रहेंगे शौचालयों में स्वच्छता के लिए पानी की व्यवस्था भी जरूरी है. लिहाजा स्कूलों में जलस्त्रोतों का भी कायाकल्प होगा.
इस संबंध में सबसे पहले 30 सितंबर तक जिले के सभी सरकारी स्कूलों के हेडमास्टरों को अपने स्कूल के शौचालय को चकाचक करने का फरमान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया. गांधी जयंती दो अक्तूबर को जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक सरकारी तथा निजी स्कूलों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जायेगा. 30 सितंबर तक सभी स्कूलों के शौचालय की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम अनिवार्य रूप से कराना होगा. इस आदेश की अवहेलना करनेवाले हेडमास्टरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने की भी बात कही गयी.
गांधी जयंती के मौके पर सभी स्कूलों के पोषक क्षेत्रों में प्रात: 9 बजे से प्रभातफेरी का आयोजन किया जायेगा. स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ गांव, स्वच्छ शहर पर आधारित प्रभातफेरी के लिए संबंधित स्कूल अपने स्तर से स्लोगन व बैनर की व्यवस्था करेंगे. शौचालयों की साफ-सफाई तथा प्रभातफेरी के आयोजन में होनेवाले व्यय का भुगतान विद्यालय के विकास मद या छात्रकोष के रुपये से किये जायेंगे.
शौचालय को खुला रखने का निर्देश
ऐसा देखा जाता है कि कई सरकारी स्कूलों में शौचालय का उपयोग न करके उसमें ताला लगाया गया होता है. बच्चे शौच के लिए बाहर खुले मैदानों या खेतों में जाते हैं. इससे स्कूल के आसपास गंदगी भी फैलती है. स्वच्छता अभियान पर भी ग्रहण लगता है. डीइओ ने सभी स्कूलों के एचएम को निर्देशित करते हुए कहा है कि अपने-अपने स्कूलों के शौचालय को विद्यालय के संचालन तक खुला रखना है. चेतना सत्र में सभी छात्र-छात्राओं को शौचालय के उपयोग हेतू प्रोत्साहित किया
जाना है.
शौचालयों में प्लास्टिक की एक बाल्टी एवं जग की भी व्यवस्था करनी है. विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि दो अक्तूबर से किसी भी स्कूल के छात्र-छात्रा स्कूल की अवधि में बाहर शौच करने के लिए नहीं जायेंगे. इस आदेश का शत प्रतिशत अनुपालन कराने की जिम्मेवारी स्कूल के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक व संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की होगी. इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के तौर पर किये जाने का निर्देश दिया गया है.
बोले अधिकारी
दो अक्तूबर से सभी स्कूलों के एचएम को निर्देशित किया गया है कि स्कूल अवधि में बच्चे स्कूल में बने शौचालय का ही प्रयोग करेंगे. शौचालय की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होने पर संबंधित स्कूलों के एचएम के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
रामराज प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैमूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >