मोहनिया(शहर) : नगर पंचायत वार्ड 11 की सड़कें और नालियां बजबजा रही हैं. सोमवार को प्रभात खबर की टीम वार्ड स्कैन के दौरान पहुंची, तो वार्ड की सड़कों पर गंदा पानी बह रहा था. नालियां सफाई के अभाव में बजबजा रही थीं. जबकि इस वार्ड में हर वर्ग के लोग रहते हैं.
यहां कई बड़े अस्पताल भी हैं. वार्ड के मुख्य सड़क का नाला खुला पड़ा है. सफाई के अभाव में नालियों से दुर्गंध आ रहे हैं. यहां के लोगों काघरों से निकलना मुहाल है. लोगों का कहना है कि जो सड़क पूरी तरह से कीचड़ में सनी है. सड़कों पर पानी गंदा भर जाता है. नाले की सफाई नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है. वार्ड में एक शंकर जी का मंदिर है, वह भी पानी से घिरा है. पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है. लोग पानी से होकर जाने को बिवश हैं. कई गलियों से लोगों ने आना-जाना छोड़ दिया है.
