अहिनौरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनी जयंती

मोहनिया (सदर) : प्रखंड के अहिनौरा स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को अहिनौरा युवा विकास मंच द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 100वीं जयंती का आयोजन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों व कृतियों पर प्रकाश डाला गया. इस दौरान अंशुमान सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे. एक कुशल […]

मोहनिया (सदर) : प्रखंड के अहिनौरा स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को अहिनौरा युवा विकास मंच द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 100वीं जयंती का आयोजन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों व कृतियों पर प्रकाश डाला गया. इस दौरान अंशुमान सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे.

एक कुशल अर्थ चिंतक, सफल संगठनकर्ता व महान साहित्यकार थे. इनका जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा के प्रति समर्पित कर दिया. उन्होंने एकात्मक मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा से समाज को एक धागे में पिरोया. कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मंच के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह व युवा मंच के उपाध्यक्ष ओमकार नाथ सिंह ने मोनू गिरी की उपस्थिति मे की. मौके पर पूर्व मुखिया दयानंद राम, अनिल सिंह, वैद्यनाथ सिंह, फेरु पासवान, अनीश कुमार, अनूप कुमार, रामानंद सिंह व अमित कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >