रामगढ़ : प्रखंड स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर अगस्त माह के टेक होम राशन का वितरण नहीं हुई था. गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र स्थित लगभग 153 आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन का वितरण किया गया. वितरण के दौरान सभी केंद्रों पर वार्ड सदस्यों व पंचायत जनप्रतिनिधियों के देख-रेख में वित्तरण किया जाना था, पर वितरण के दौरान किसी भी केंद्र पर सेविकाओं द्वारा जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया था.
इस संबंध में वार्ड सदस्यों के संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार गोंड ने आरोप लगाया है कि पिछले दिनों एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिल कर अवगत कराया गया था कि टेक होम राशन सभी वार्ड सदस्यों के देख-रेख में ही वितरण किया जाये. इस पर जिलाधिकारी ने भरोसा भी दिलाया था. वितरण के समय वार्ड सदस्यों की उपेक्षा की गयी. इस मामले की शिकायत सीडीपीओ कार्यालय में की गयी है.
