वीआइपी की सुरक्षा में लगे बॉडीगार्डों ने डीएसपी व एएसपी से की बदसलूकी फोटो:-9.डीएसपी से बदसलुकी करने वाला अंगरक्षक मदन मिश्रा कार्यक्रम स्थल पर थोड़े देर के लिए बन गयी असामान्य स्थिति डीएसपी व एएसपी के साथ उलझे जवान एसपी ने कहा, बदसलूकी को लेकर जवानों के खिलाफ की जायेगी रिपोर्ट भभुआ (कार्यालय). गुरुवार को चैनपुर के कुरई गांव में पूर्व सांसद लालमुनि चौबे के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दौरान पुलिस के वरीय अधिकारियों को अपने ही पुलिस जवानों से काफी फजिहत झेलनी पड़ी. मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए बनाये गये मानक को पूरा कराने में जुटे एएसपी, भभुआ जगन्नाथ रेड्डी व डीएसपी मुख्यालय के साथ वीआइपी की सुरक्षा में लगे गार्ड उलझ पड़े व उनके साथ बदसलूकी की. कुरई गांव में श्रद्धांजलि स्थल पर जहां मुख्यमंत्री को पहुंचना था, वहां उनके पहुंचने के थोड़े देर पहले एएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय की सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ जवानों को हथियारों के साथ श्रद्धांजलि वाले पंडाल से सीएम सुरक्षा के लिए बनाये गये नियम के मुताबिक हटने के लिए कहा. लेकिन, वहां से हटने के बजाय उक्त सीआरपीएफ जवान एएसपी से उलझ गये. बाद में वे शांत हुए. अभी इस घटना के कुछ ही मिनट बीते थे कि जब मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि स्थल पर पंडाल में बैठे थे, इसी दौरान गोपालगंज से भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी का अंगरक्षक मदन मिश्रा अपना हथियार लेकर उसी पंडाल में खड़ा था. इसे देख वहां सुरक्षा में तैनात डीएसपी मुख्यालय दिलीप कुमार झा ने उसे वहां से जाने के लिए कहा. लेकिन, वह जवान वहां से जाने के बजाय डीएसपी से ही उलझ गया और जोर-जोर से चिल्लाकर तू-तू, मैं-मैं पर उतारू हो गया. थोड़े देर के लिए जब मुख्यमंत्री श्री चौबे जी के परिजनों से घर में मिल रहे थे, उस वक्त घर से बाहर पंडाल के पास अराजक स्थिति उत्पन्न हो गयी. बाद में किसी तरह मामले को शांत कराया गया. इस मामले को मौके पर मौजूद डीआइजी एम रहमान व एसपी हरप्रीत कौर ने काफी गंभीरता से लेते हुए कहा कि अंगरक्षकों की अनुशासनहीनता को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. उनके खिलाफ मुख्यालय को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजा जायेगा.
वीआइपी की सुरक्षा में लगे बॉडीगार्डों ने डीएसपी व एएसपी से की बदसलूकी
वीआइपी की सुरक्षा में लगे बॉडीगार्डों ने डीएसपी व एएसपी से की बदसलूकी फोटो:-9.डीएसपी से बदसलुकी करने वाला अंगरक्षक मदन मिश्रा कार्यक्रम स्थल पर थोड़े देर के लिए बन गयी असामान्य स्थिति डीएसपी व एएसपी के साथ उलझे जवान एसपी ने कहा, बदसलूकी को लेकर जवानों के खिलाफ की जायेगी रिपोर्ट भभुआ (कार्यालय). गुरुवार को […]
