कॉलेज के चपरासी का अपहरण के बाद जहर देकर हत्या!

कॉलेज के चपरासी का अपहरण के बाद जहर देकर हत्या! पुलिस को गंभीर अवस्था में मिले ददरा गांव के बधार में पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भरती वाराणसी में इलाज के दौरान हुई मौत सदर अस्पताल में पुलिस अधिकारी को दिये बयान में सीवों गांव के एक युवक पर लगाया था जबरदस्ती जहर खिलाने […]

कॉलेज के चपरासी का अपहरण के बाद जहर देकर हत्या! पुलिस को गंभीर अवस्था में मिले ददरा गांव के बधार में पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भरती वाराणसी में इलाज के दौरान हुई मौत सदर अस्पताल में पुलिस अधिकारी को दिये बयान में सीवों गांव के एक युवक पर लगाया था जबरदस्ती जहर खिलाने का आरोप भभुआ (सदर). शहर के वीआइपी कॉलोनी के अंतिम छोर पर स्थित सुदामा देवी रामरती पटेल डिग्री महिला कॉलेज के चपरासी शिव पूजन शर्मा (55 वर्ष) की जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना बुधवार की देर रात की बतायी जा रही है, जब शिवपूजन शर्मा ने देर रात एक बजे अपने भतीजे को फोन कर ददरा गांव के बधार में होने की बातें बतायीं. इसके बाद भतीजे द्वारा देर रात नगर थाना पहुंच कर पुलिस को वस्तु स्थिति से अवगत कराया. सूचना पर पुलिस तत्काल श्री शर्मा के बताये गये स्थान पर पहुंची, जहां एक खेत में गंभीर अवस्था में वे मिले. वहां से पुलिस द्वारा तत्काल उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. हालत नाजुक देख उन्हें चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया. गुरुवार की सुबह नौ बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. श्री शर्मा ने सदर अस्पताल में पुलिस के समक्ष अपने दिय बयान में सीवों गांव के एक युवक पर अपहरण कर जहर खिलाने का आरोप लगाया था. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह के अनुसार, यह जांच का विषय है. आरोपित युवक को थाने बुलाया गया है. सारे तथ्यों की जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है. बुधवार की शाम सब्जी लाने गये थे एकता चौक शिवपूजन शर्मा पत्नी के साथ शहर के वार्ड पांच कंचन नगर में रहते थे. उनके दो बेटे सत्येंद्र शर्मा व धर्मेंद्र शर्मा महाराष्ट्र व जालंधर में सेना के जवान हैं. पुलिस के सामने परिजनों द्वारा दिये गये बयान के अनुसार, वह बुधवार की शाम सात बजे पैदल ही एकता चौक सब्जी लाने गये हुए थे. लेकिन, काफी रात गये जब वह सब्जी लेकर नहीं लौटे, तो घर में अकेली पत्नी भी यह सोच कर सो गयी की कहीं चले गये होंगे. रात 12:45 बजे भतीजे को किया फोन श्री शर्मा के साथ हुई घटना काफी सनसनीखेज व रहस्यमय है. पुलिस व परिजनों के मुताबिक, रात 12:45 बजे उन्होंने अपने भतीजे अंजनी शर्मा को फोन कर ददरा गांव से पहले व पुरब पोखरा से ददरा गांव जानेवाली पुलिया के समीप खेत में गिरा होना बताया. इसके बाद उनका भतीजा रात अधिक होने के चलते पुलिस की मदद के लिए नगर थाना पहुंच गया और चाचा से हुई बात थानाध्यक्ष से बता दी. इसके बाद थानाध्यक्ष ने रात्रि गश्ती में शामिल अवर निरीक्षक ओपी सिंह को घटनास्थल पर भेजा. रात के अंधेरे में काफी मुश्किल से खेत में गिरे पड़े मिले श्री शर्मा को उठा कर सदर अस्पताल लेकर आये. डॉक्टर ने जहर खाने की पुष्टि करते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया. पुलिस अधिकारी फिलहाल मृतक के परिजनों का वाराणसी से लौटने का इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >