चैता के बहाने चुनाव प्रचार की कवायद नुआंव (कैमूर). प्रखंड क्षेत्र में होनेवाले प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के मतदान का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों ने भी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कवायद तेज कर दी है. ऐसे में चैत के इस महीने में मतदाताओं से रू-ब-रू होने का सबसे अच्छा मौका चैता गीत का आयोजन से बेहतर क्या हो सकता है. चुनाव के इस महासमर में प्रायः किसी भी गांव में होने वाले चैत्र गीत के कार्यक्रम में माननीय लोगों का जमघट आपको देखने को मिल जायेगा. ऐसे में भला इस मौके को अपने-अपने चुनावी मुद्दे से अवगत करने से भला कौन प्रत्याशी गुरेज करेंगे. जनता भी इनके लच्छेदार बातों को बड़े चटकारे लगा कर सुन रही है व आये हुए माननीयों से चुनाव इनकी पक्की जीत का आश्वासन देते हुए विदा करती है. ऐसे में भला नेता जी भी कहा पीछे हटने वाले हैं. आयोजन में खर्च हुए रुपये का ख्याल में रखते हुए अपने औकात अनुसार चंदा देकर भोली जनता से विदा लेते हैं. परंतु, माननीय लोगों को क्या पता, ये पब्लिक है, यह सब जानती है.
चैता के बहाने चुनाव प्रचार की कवायद
चैता के बहाने चुनाव प्रचार की कवायद नुआंव (कैमूर). प्रखंड क्षेत्र में होनेवाले प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के मतदान का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों ने भी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कवायद तेज कर दी है. ऐसे में चैत के इस महीने में मतदाताओं से रू-ब-रू होने का […]
