पूर्व नगर सभापति ने की पेयजल व फॉगिंग कराने की मांग भभुआ (कोर्ट). पूर्व नगर सभापति अमरदेव सिह ने कार्यपालक पदाधिकारी से पेयजन की व्यवस्था करने व मच्छरों के प्रकोप से निजात पाने के लिए दवा छिड़काव करने की मांग की है. इनके द्वारा बताया गया की नगर पार्षद क्षेत्र के 95 फीसदी चापाकल मरम्मत के अभाव में बंद पड़े हुए हैं. शहर में फॉगिंग मशीन से छिड़काव नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है.नहीं शुरू हुआ मैट्रिक की काॅपियों का मूल्यांकनभभुआ(नगर). जिले मे 6 अप्रैल यानि बुधवार से शुरू होनेवाले मैट्रिक परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो सका. मूल्यांकन को लेकर जिले में दो केंद्र बनाये गये हैं. जिला मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में जहां मूल्यांकन के लिए कॉपियां नहीं आयीं, वहीं अटल बिहारी सिंह उच्च विद्यालय में मध्यमा परीक्षा का सेंटर होने की वजह से मूल्यांकन का काम शुरू नहीं हो सका.बेतरी से फरार वारंटी गिरफ्तारभभुआ(सदर). नगर थाने के पुलिसकर्मियों ने बुधवार को बेतरी गांव में फरार वारंटी को गिरफ्तार किया. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी बेतरी गांव का ललिता साह है. उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. मारपीट में दो घायलभभुआ (सदर). बुधवार के अहले सुबह वैवाहिक समारोह में हुए विवाद के दौरान हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये. मारपीट में घायल अखलासपुर गांव के 32 वर्षीय जावेद आलम, पिता ताजुद्दीन व 50 वर्षीय कमरूद्दीन बताये जाते हैं. घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए सुबह पांच बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाॅ एसके माझी द्वारा इलाज किया गया.
पूर्व नगर सभापति ने की पेयजल व फॉगिंग कराने की मांग
पूर्व नगर सभापति ने की पेयजल व फॉगिंग कराने की मांग भभुआ (कोर्ट). पूर्व नगर सभापति अमरदेव सिह ने कार्यपालक पदाधिकारी से पेयजन की व्यवस्था करने व मच्छरों के प्रकोप से निजात पाने के लिए दवा छिड़काव करने की मांग की है. इनके द्वारा बताया गया की नगर पार्षद क्षेत्र के 95 फीसदी चापाकल मरम्मत […]
