अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, गंभीर

अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, गंभीर रामगढ़ (कैमूर). कनुआ गांव के पास अपराधियों ने बुधवार की दोपहर एक बाइक सवार युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल युवक क्षेत्र के पुरुषोतापुर का कृष्णा सिंह है. गोली मारकर सभी अपराधी अपनी मोटरसाइकिल से विपरीत दिशा की ओर चलते […]

अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, गंभीर रामगढ़ (कैमूर). कनुआ गांव के पास अपराधियों ने बुधवार की दोपहर एक बाइक सवार युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल युवक क्षेत्र के पुरुषोतापुर का कृष्णा सिंह है. गोली मारकर सभी अपराधी अपनी मोटरसाइकिल से विपरीत दिशा की ओर चलते बने. गोली लगने की खबर सुनते ही आनन-फानन में लोग घटना स्थल पर पहुंच गये और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गये, जहां घायल की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए परिजनों ने विशेष इलाज के लिए उसे तत्काल वाराणसी ले गये. इस घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी है. घटना से संबंधित अभी किसी प्रकार का आवेदन परिजनों द्वारा थाने में नहीं दिया जा सका है. वहीं, पुलिस इस घटना को संदेहास्पद मान रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि घायल व्यक्ति क्षेत्र के पुरुषोतापुर गांव के कृष्णा सिंह बताये जाते हैं. उनकी पेट के समीप हलका चोटिल होने की बात सामने आयी है. वहीं, परिजनों द्वारा अभी तक किसी प्रकार का आवेदन थाने में नहीं दिया जा सहा है. मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. बताया जाता है कि नुआंव क्षेत्र से किसी कार्य को निबटा कर उक्त रास्ते से अपने गांव जा रहे थे कि यह घटना हुई. पुलिस सभी मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >