16 अप्रैल तक होगा कस्तूरबा वद्यिालय में नामांकन

16 अप्रैल तक होगा कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन गरीब परिवार की बच्चियों को मिलेगी हर तरह की सुविधा चांद (कैमूर). पढ़ाई छोड़ चुकी गरीब परिवार की लड़कियों को शिक्षा देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रयासरत है. इस विद्यालय में एक सौ वैसी बालिकाओं को आवासीय शिक्षा दी जाती है, जो चौथी या पांचवीं […]

16 अप्रैल तक होगा कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन गरीब परिवार की बच्चियों को मिलेगी हर तरह की सुविधा चांद (कैमूर). पढ़ाई छोड़ चुकी गरीब परिवार की लड़कियों को शिक्षा देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रयासरत है. इस विद्यालय में एक सौ वैसी बालिकाओं को आवासीय शिक्षा दी जाती है, जो चौथी या पांचवीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी होती है. बालिकाओं को पढ़ने, खेलने, कौशल विकास प्रशिक्षण (सिलाई,कटाई,बुनाई), स्वास्थ्य, भोजन, दक्षता, पुस्तकें और बहुआयामी विकास का अवसर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रदान कर रहा है. साथ ही यहां पढ़ने वाली सभी बालिकाओं का समूह जीवन बीमा भी किया जाता है. विद्यालय की वार्डन साधना वर्मा ने बताया कि इस वर्ष 43 बालिकाओं का नामांकन लिया है. नया नामांकन 16 अप्रैल तक किया जायेगा. साथ ही बालिकाओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए पेयजल हेतु आरओ व बाहर रसोईघर का निर्माण कराया जायेगा. 75 प्रतिशत नामांकन वैसी बालिकाओं का किया जाता है, जो अनुसूचित जाति, जन जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से आती हैं. साथ ही 25 प्रतिशत वैसी बालिकाओं का जो सामान्य वर्ग की हैं, परंतु उनका परिवार बीपीएल के अन्तर्गत आता है. साथ उम्र 11 वर्ष से अधिक हो. कैसे होगा नामांकनवैसी बालिकाओं का नामांकन किया जायेगा जो वर्ग चार या पांच की पढ़ाई छोड़ चुकी हैं. उसका प्रमाण पत्र भी देना होगा. इस आवासीय विद्यालय में एक सौ बालिकाओं को शिक्षा व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं. इस वर्ष 43 बालिकाएं आठवीं पास कर रही हैं. इसलिए 43 का नामांकन होगा. यह विद्यालय किसी मध्य विद्यालय से जुड़ा होता है. इसमें कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है. इस विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं काफी खुश हैं.किसानों को दिये जा रहे मूंग व ढैचा के बीज चांद(कैमूर). प्रखंड कृषि विभाग द्वारा किसानों के बीच अनुदानित दर पर मूंग व ढैचे के बीज का वितरण किया जा रहा है. उक्त बीज पाने के लिए वोटर कार्ड व जमीन की रसीद दे रहे हैं. समय से मिल रहे बीज से किसानों के बीच काफी खुशी है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया सिंह ने बताया कि एक एकड़ जमीन के लिए आठ किलो मूंग 189 रुपये में और आठ किलो ढैचे का बीज 30 रुपये में दिये जा रहे हैं. सभी किसानों की फसलों की जांच भी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >