वीडियोग्राफी से होगी वृद्धा पेंशनरों की पहचान फोटो- 6 बधिनी पंचायत मुख्यालय पर पेंशन वितरण के दौरान हो रही विडियोग्राफी.मोहनिया (सदर). प्रखंड की 18 पंचायतों में विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत दी जानेवाली पेंशन वितरण के दौरान विडियोग्राफी करने का मुख्य उद्देश्य पेंशन वितरण में होनेवाली खामियों को दूर करना है. इस प्रकार दिव्यांगता पेंशन के बहुत से लाभार्थी गलत तरीके से लाभ उठा रहे हैं. उसी प्रकार वृद्धा पेंशन का लाभ भी बहुत से लोग गलत तरीके से उठा रहे हैं. देखने में बिल्कुल स्वस्थ व तंदुरुस्त हैं और योजना को भुनाने के लिए वृद्ध बन जा रहे हैं. इसके लिए बहुत से लोग मतदाता पहचान पत्र पर उम्र भी बढ़वाले रहे है और मुखिया व कुछ कर्मियों से मिल कर इस योजना को दुधारू गाय बना दूह रहे हैं. इसको रोकने के लिए ही बीडीओ अरुण सिंह ने इस बार पेंशन वितरण के दौरान विडियोग्राफी कराने का आदेश जारी किया है. चूंकि, दिव्यांग पेंशनरों में कुछ की दिव्यांगता का प्रतिशत काफी कम होने के बाद भी गलत तरीके से कुछ लोग दिव्यांता प्रमाण पत्र में अंक बढ़वा कर लाभ लेने की पुष्टि हो चुकी है. इसलिए हर दिव्यांता पेंशन का वितरण प्रखंड मुख्यालय पर कराने का आदेश दिया है. प्रखंड मुख्यालय पर सभी पेंसनरों को बुलाना व पेंशन देना संभव नहीं है. इसलिए बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों को पत्र लिख कर पेंशन वितरण की विडियोग्राफी कराने का आदेश दिया है. इससे 60 वर्ष की उम्र से कम के वैसे लोग जो गलत तरीके से सरकार की योजना को लूट रहे हैं, उन्हें वीडियो फुटेज के आधार पर चिह्नित कर उनकी उक्त सीमा की जांच करायी जायेगी और योजना का लाभ उन्हीं लोगों को दिया जायेगा, जो सही मयने में उसके हकदार हैं.
वीडियोग्राफी से होगी वृद्धा पेंशनरों की पहचान
वीडियोग्राफी से होगी वृद्धा पेंशनरों की पहचान फोटो- 6 बधिनी पंचायत मुख्यालय पर पेंशन वितरण के दौरान हो रही विडियोग्राफी.मोहनिया (सदर). प्रखंड की 18 पंचायतों में विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत दी जानेवाली पेंशन वितरण के दौरान विडियोग्राफी करने का मुख्य उद्देश्य पेंशन वितरण में होनेवाली खामियों को दूर करना है. इस प्रकार दिव्यांगता पेंशन […]
