इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन में लापरवाही उजागर

भभुआ (कार्यालय) : सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज में चल रहे इंटर परिक्षा के कॉपियों का मुल्यांकन मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है. इसका खुलासा तब हुआ, जब मैट्रिक परीक्षा व मूल्यांकन के लिए कैमूर में तैनात किये गये नोडल अफसर विजय कुमार हिमांशु ने कई इंटर की मूल्यांकन वाली कॉपियों की स्वयं […]

भभुआ (कार्यालय) : सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज में चल रहे इंटर परिक्षा के कॉपियों का मुल्यांकन मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है. इसका खुलासा तब हुआ, जब मैट्रिक परीक्षा व मूल्यांकन के लिए कैमूर में तैनात किये गये नोडल अफसर विजय कुमार हिमांशु ने कई इंटर की मूल्यांकन वाली कॉपियों की स्वयं जांच की. जांच के क्रम में उन्होंने पाया कि जो सरकार द्वारा कॉपियों के मूल्यांकन के लिए मानक तय किये गये हैं, उसका पालन नहीं किया जा रहा है. इसे लेकर उन्होंने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को रिपोर्ट भेजने की बातें कहीं.
शहर के सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज में 19 मार्च से इंटर परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का काम चल रहा है. मूल्यांकन के अंतिम दिन नोडल पदाधिकारी मूल्यांकन का हाल जानने पहुंचे. उन्होंने मूल्यांकन हुई काॅपियों की जांच शुरू की, तो मूल्यांकन में कई खामियां उजागर हुई.
मूल्यांकन हुई कई काॅपियों में पाया कि नंबरों की टोटलिंग में गलती की गयी है. यही नहीं, कई प्रश्नों का सही उतर है, लेकिन गलत बताया गया है. यही नहीं, कई प्रश्नों के उत्तर का मूल्यांकन ही नहीं किया गया है. इसके लिए उन्होंने काॅपियों के मूल्यांकन में लगे शिक्षकों को फटकार लगायी व इसकी रिपोर्ट प्रधान सचिव को भेजने की बातें कहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >