दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत

रामगढ़ (कैमूर) : दो दिन पूर्व क्षेत्र के बहपुरा पथ पर मोटरसाइकिल से गिर कर बुरी तरह से जख्मी ज्ञानी तिवारी की मौत इलाज के क्रम में गुरुवार को वाराणसी में हो गयी. जानकारी के अनुसार, ज्ञानी तिवारी बहुअरा के रहने वाले थे. दो रोज पूर्व गांव से रामगढ़ आने के क्रम में उनकी मोटरसाइकिल […]

रामगढ़ (कैमूर) : दो दिन पूर्व क्षेत्र के बहपुरा पथ पर मोटरसाइकिल से गिर कर बुरी तरह से जख्मी ज्ञानी तिवारी की मौत इलाज के क्रम में गुरुवार को वाराणसी में हो गयी. जानकारी के अनुसार, ज्ञानी तिवारी बहुअरा के रहने वाले थे.
दो रोज पूर्व गांव से रामगढ़ आने के क्रम में उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. उनका इलाज वाराणसी में चल रहा था. इसी दौरान उनकी मौत हो गयी. खबर सुनते ही उक्त गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. लोगों ने कहा कि ज्ञानी तिवारी मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे. उनकी मौत से गांव के लोग काफी ही मर्माहत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >