छज्जा सहित नीचे गिरने से वृद्ध दंपती घायल

भभुआ (सदर) : धवार की अहले सुबह शहर के वार्ड 11 में छत पर टहलने के दौरान एक बुजुर्ग दंपती जर्जर छज्जे के साथ एक मंजिले मकान से नीचे आ गिरा. छज्जा के साथ नीचे गिरने से जान तो बच गयी, लेकिन दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. छज्जा गिरने की आवाज सुन […]

भभुआ (सदर) : धवार की अहले सुबह शहर के वार्ड 11 में छत पर टहलने के दौरान एक बुजुर्ग दंपती जर्जर छज्जे के साथ एक मंजिले मकान से नीचे आ गिरा. छज्जा के साथ नीचे गिरने से जान तो बच गयी, लेकिन दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. छज्जा गिरने की आवाज सुन कर जुटे मुहल्ले के लोगों ने मलबे में दबे दोनों बुजुर्गों को निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रोहतास जिले के डिहरी निवासी व फिलहाल काफी अरसे से शहर के वार्ड नंबर 11 (नप कार्यालय के पीछे) स्थित बबलू त्रिपाठी के मकान में रह रहे श्रीकांत वर्मा (65 वर्ष) व उनकी पत्नी शांति देवी (60 वर्ष) बुधवार की सुबह छह बजे उक्त भाड़े के मकान में बने छत पर टहल रहे थे.
मकान काफी पुराना हो चुका है. अभी दोनों इसी पर बात कर ही रहे थे कि अचानक जर्जर हो चुके छज्जे के दोनों नीचे गिर गये. हादसे में घायल दंपती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. महिला की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >