चांद में शराबबंदी का दिखने लगा असर

दिवाने गांव के मुकवा में वीरान हुए शराब के अड्डे चांद (कैमूर) : खंड क्षेत्र में शराबबंदी का असर दिखना शुरू हो गया है. अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस प्रशासन के बढ़ते दबाव के चलते कई अवैध रूप से शराब बेचनेवाले जेल की हवा खा रहे हैं. लगातार पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण […]

दिवाने गांव के मुकवा में वीरान हुए शराब के अड्डे
चांद (कैमूर) : खंड क्षेत्र में शराबबंदी का असर दिखना शुरू हो गया है. अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस प्रशासन के बढ़ते दबाव के चलते कई अवैध रूप से शराब बेचनेवाले जेल की हवा खा रहे हैं.
लगातार पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण पीने व बेचनेवाले दोनों सतर्क दिख रहे हैं. लोहदन पंचायत के दिवाने गांव के मुकवा में शराबियों का अड्डा हुआ करता था. शाम होते ही शराब पीने वाले विभिन्न गांवों से दिवाने मुकवा में जमा हो जाते थे. शराब बंदी अभियान का असर पूर्णत: यहां दिख रहा है. अब शाम होते ही दिवाने में सन्नाटा छा जाता है और ज्यादातर दुकानें पहले ही बंद हो जाती हैं. इस संबंध में थाना प्रभारी सरोज कुमार ने बताया कि अगर कोई भी शराब बेचते या पीते पकड़ा जायेगा, तो उस पर हर हाल में कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >