पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

चैनपुर (कैमूर) :चैनपुर थाना क्षेत्र के कोइन्दी में आठ साल पूर्व हुए एक महिला की हत्या का आरोपित आजाद शाह को स्थानीय पुलिस द्वारा काफी नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया गया. 2008 में हुए इस हत्याकांड में उक्त महिला के मायके वालों द्वारा उसके पति आजाद शाह पर हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने […]

चैनपुर (कैमूर) :चैनपुर थाना क्षेत्र के कोइन्दी में आठ साल पूर्व हुए एक महिला की हत्या का आरोपित आजाद शाह को स्थानीय पुलिस द्वारा काफी नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया गया. 2008 में हुए इस हत्याकांड में उक्त महिला के मायके वालों द्वारा उसके पति आजाद शाह पर हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.बताया जाता है कि उक्त महिला का शव बोरे में कस कर उसमें पत्थर बांध कर कुएं में फेंक दिया था.

काफी खोजने के बाद भी महिला का पता का कहीं पता नहीं चला. चार दिनों बाद महिला का शव कुएं में तैरता पाया गया. इसके बाद गांव में सनसनी फैल गयी. इस घटना की जानकारी मिलते ही उसके मायके सिकंदरपुर पंचायत स्थित खुर्दे गांव से उसके परिजन कोइदी पहुंचे थे. इस घटना के बाद आजाद के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद से वह फरार था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >