बैंकों में लटके हैं ताले, एटीएम ने भी छोड़ा साथ

भभुआ (नगर) : 22 मार्च से 27 मार्च तक बैंकों की छुट्टी का असर एटीएमों पर दिखने लगा है. अधिकतर एटीएम के शटर बंद हैं. रुपये निकालने के लिए लोग शहर की हर एटीएम की खाक छानते नजर आये. होली पर्व के बाद बाहर रह कर पढ़ाई या नौकरी वाले लोग भी एटीएम से रुपये […]

भभुआ (नगर) : 22 मार्च से 27 मार्च तक बैंकों की छुट्टी का असर एटीएमों पर दिखने लगा है. अधिकतर एटीएम के शटर बंद हैं. रुपये निकालने के लिए लोग शहर की हर एटीएम की खाक छानते नजर आये.
होली पर्व के बाद बाहर रह कर पढ़ाई या नौकरी वाले लोग भी एटीएम से रुपये निकालने के चक्कर में काफी परेशान दिखे. एकता चौक स्थित एक एटीएम पर मिले आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि होली की छुट्टी में घर आये हैं. अब वापस भी जाना है. दो दिन से शहर की एटीएम का चक्कर लगा रहे, पर अब तक पैसा नहीं निकल पाया.
अब वापसी के लिए टिकट भी लेना है, पर टिकट के पैसों का इंतजाम किसी से उधार लेकर करना पड़ेगा. वहीं एसबीआई एटीएम पर मिले पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी को इलाज के लिए बनारस लेकर जाना है, यहां आया तो एटीएम चल रहा था. एक घंटे लाइन में खड़े होने के बाद जब नंबर आया, तो लिंक ही फेल हो गया. ऐसी ही स्थिति अन्य एटीएम की भी रही.
पटनवार पेट्रोल पंप के समीप स्थित केनरा बैंक की एटीएम ही सिर्फ चालू हालत में मिली. लेकिन वहां भी लोगों की लंबी कतार दिखाई पड़ी. लोगों का कहना था कि बैंक बंद हो जाने के कारण एटीएम ही सहारा था, पर एटीएम ने भी साथ छोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >