भभुआ(सदर) : होली पर्व को आपसी भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने अपने तेवर काफी कड़े कर लिया है. सोमवार को अपराह्न 10 बजे एसपी हरप्रीत कौर के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह द्वारा जबरदस्त अभियान चलाया गया.
इस दौरान नगर थाना के समीप हुई बाइक चेकिंग अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक बाइक को विभिन्न कारणों से जब्त किया गया. नगर थाने के समीप पुलिस द्वारा लगाये गये चेकिंग अभियान से बाइक चालकों में हड़कंप मचा रहा और बिना जरूरी संसाधनों और कागज के निकले बाइक चालकों ने रास्ता छोड़ने में भी अपनी भलाई समझी. इधर, पकड़ाये बाइकों पर नगर थाना पुलिस द्वारा कागजातों की जांच की गयी और बिना कागजात व हेलमेट के चल रहे बाइक चालकों से जुर्माना भी वसूला गया.
