कोई बना शिव, तो किसी ने लिया बुद्ध का रूप

भभुआ(नगर) : जिला स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार की देर संध्या जगजीवन स्टेडियम में ‘कौन बनेगा कैमूर गौरव-पार्ट 2’ सह स्कूली बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के वर्ग नर्सरी से चार तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित लोगों का मन […]

भभुआ(नगर) : जिला स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार की देर संध्या जगजीवन स्टेडियम में ‘कौन बनेगा कैमूर गौरव-पार्ट 2’ सह स्कूली बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के वर्ग नर्सरी से चार तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. रंग-बिरंगे परीधानों में सजे बच्चों ने राजनीतिक, धार्मिक व आधुनिक परिवेश से जुड़ी कई बातें अपनी कला के माध्यम से दिखायी. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कोई बच्चा गौतम बुद्ध बना, तो भगवान शिव तो किसी ने कृष्ण व राधा का रूप लिया.नन्हे-मुन्हे बच्चों ने इतने बडे स्टेज पर आकर अपनी कला कि जब प्रस्तुति दी, तो कार्याक्रम में उपस्थित लोग भी तालियों के साथ बच्चों का हौसला बढ़ाया.
फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता मे द मॉर्डन स्कूल, भभुआ के शिवेश कुमार जो परशुराम के गेटअप मे थे, उन्हे प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया. वही दूसरे स्थान पर डीएवी रतवार के प्रियांशु रहे, जो भगवान शिव के गेटअप में थे. वहीं तीसरे स्थान पर डीएवी रतवार के ही एक स्टूडेंट थे, को जो गौतम बुद्ध के गेटअप मे थे. प्रतियोगिता के अंत में डीएम राजेश्वर प्रसाद, एसपी हरप्रीत कौर व एएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने सभी प्रतिभागी बच्चों को टॉफी दे कर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >