भगवानपुर (कैमूर) : क्षेत्र के राधाखाड़ से बसंतपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर खंभे से लटके तार मे फसने से बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गये. जानकारी के अनुसार राधाखाड़ से बसंतपुर मुख्य मार्ग पर बिजली विभाग के द्वारा नये खंभे गाडे जा रहे हैं.
तार की खिचाई भी हो रही है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों की लापारवाही का आलम यह है कि लगभग एक किलोमीटर तक तार को जमीन से चार फुट ऊंचा कर पोल से बांध दिया गया है और इस तार के फंसने से बाइक सवार युवक गिरकर बुरी तरह घायल हो गये. इलाज प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, भगवानपुर मे चल रहा है.
